Search

 
 
 

चाईबासा : आजादी के अमृत महोत्सव पर 9 से 15 अगस्त तक भाजपाई अपने-अपने घरों पर फहरायेंगे तिरंगा

 
Chaibasa : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को संगठनात्मक बैठक जिला के कार्यकारी अध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया. कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित गिलुवा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देश के अनुरूप सभी नेताओं, जिला पदधिकारियों, मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को जिले के सभी बूथ में हर माह के आखरी रविवार को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना और सुनाना है. इसके लिए जिला मंत्री अमरेश प्रधान को जिम्मेवारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-head-of-tonto-panchayat-demanded-to-provide-doctors-and-ambulances-in-the-health-sub-centre/">चाईबासा

: टोंटो पंचायत की मुखिया ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र में डॉक्टर और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की

घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारी शुरू

पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी घर-घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक चलाएगी. इसके तहत पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर, हर्षोउल्लास एवं गौरव से इस कार्यक्रम को संपन्न करेंगें. इस अभियान के संयोजक शेष नारायण लाल, सह संयोजक जिला परिषद के पूर्व अध्य्क्ष लालमुनी पूर्ती और अजित सिंह को बनाकर जिम्मेवारी दी गई. इसे लेकर रविवार को मनोहरपुर और चक्रधरपुर विधानसभा की बैठक सोनुवा, मझगाँव और जगन्नाथपुर विधानसभा की बैठक जगन्नाथपुर, चाईबासा विधानसभा के साथ खूंटपानी मंडल की बैठक चाईबासा में रखी गई है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-batch-of-thousands-of-kavadis-carrying-water-from-bed-vyas-left-for-mahadev-sal-baba-dham/">मनोहरपुर

: बेदव्यास से जल लेकर हजारों कावड़ियों का जत्था महादेव साल बाबा धाम के लिए रवाना

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

बैठक में पूर्व विधायकों में जवाहर लाल बानरा, बड़कुंवर गागराई, गुरुचरण नायक, शशि सामड, वरिष्ठ नेता जे बी तुबिद, अशोक सारंगी, बसंत प्रधान, लालमुनी पूर्ती, गीता बालमुचू, इंद्रजीत सामड, राकेश शर्मा, सुकलाल कुंकल, जगदीश पिंगुवा, दिनेश नंदी, शुशीला टोप्पो, हेमन्त कुमार केशरी, तरुण संवाइंया, चंदन झा, पंकज खिरवाल, मंडल अध्यक्षों में राजेश गुप्ता, राजेन्द्र मछुवा, राय भूमिज, चंद्रमोहन गोप, अमित सिंह, हर्ष रवानी, अनन्त शयनम, पप्पू शर्मा इत्यादि शामिल रहें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही