Chaibasa (Sukesh kumar) : दैनिक अखबार शुभम संदेश व हेल्थ सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 1 जुलाई को शुभम संदेश की प्रथम वर्षगांठ पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा. नक्सल प्रभावित क्षेत्र चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के नलिता गांव में शिविर लगाया जाएगा. नलिता गांव के पंचायत भवन में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. इस दौरान ग्रामीणों के बीच नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया जाएगा. साथ ही वैसे मरीज जिन्हें हड्डी से सम्बंधित परेशानी है, वे भी अपना हड्डी का इलाज मशीन के माध्यम से करवा सकते हैं. इसके लिए अलग से डॉक्टर पहुंचेंगे. शुभम संदेश के ब्यूरो इंचार्ज सुकेश कुमार ने कहा कि ऐसे मरीज जिन्हें हड्डी की समस्या का इलाज कराना है, वे 83403 56201 पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इस नंबर पर मरीज सिर्फ व्हाट्सएप के जरिए ही अपना नाम पता भेजें. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-death-anniversary-of-pandit-gopabandhu-das-was-celebrated-in-the-residential-office-of-dr-shadangi/">बहरागोड़ा
: डॉ. षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में पंडित गोपबंधु दास की पुण्य तिथि मनाई गई [wpse_comments_template]
चाईबासा : शुभम संदेश की प्रथम वर्षगांठ पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगेगा चिकित्सा शिविर
Leave a Comment