Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मतगणना के पहले दिन सदर प्रखंड के पांच मुखिया का परिणाम आया, सभी नये चेहरे

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना मंगलवार को महिला कॉलेज चाईबासा में आरंभ हुआ. सुबह आठ बजे से देर शाम सात बजे तक मतगणना चलता रहा. पहले दिन सदर प्रखंड के पांच पंचायत मुखिया परिणाम आया. इसमें टोंटो पंचायत के सुनीता पूर्ति ने 575 मत हासिल कर मुखिया बनी, जबकि डिलियामार्चा पंचायत से दामु बानरा ने 1099 मत हासिल कर मुखिया पद पर विराजमान हुये. इसी तरह अनिता तियू ने 1108 मत हासिल कर विजय हुई. करलाजोड़ी से अनिता पूरती ने 668 मत हासिल कर मुखिया बनी. नरसंडा पंचायत से श्रीराम सुंडी ने कुल 727 मत हासिल कर मुखिया बने. सभी विजेता उम्मीदवारों को प्रशासन की ओर से विजय प्रमाण पत्र दिया गया. बुधवार को अन्य पंचायत के उम्मीदवारों का मतगणना किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-free-practice-of-physical-training-at-gopipur-stadium/">मनोहरपुर:

गोपीपुर स्टेडियम में फिजिकल ट्रेनिंग का नि:शुल्क अभ्यास

सदर प्रखंड के पंचायत के प्रत्याशी द्वारा लाया गया मत

टोंटो पंचायत : अगस्ती बानरा 94, अनिता बानरा 242, आशा बानरा 251, कुंती कुई 103, बैजंती टिटिंगल 443, रायमुनी कुई 392, लक्ष्मी बानरा 526, लक्ष्मी बानरा 78, सुनिता पूरती 575. डिलियामार्चा पंचायत : गोविंद चंद्र बानरा 60, जगदीश चंद्र बानरा 180, जमदार तियु 330, दामु बानरा 1099, दारा सिंह तियु 110, दुम्बी सिंह बारी 86, नारायण बानरा 683, प्रियंका तियु 212, सोंगा तियु 602, हरिचरण सोय 294. गाईसूटी पंचायत : अनिता तियु 1108, नीता तापेए 756, बसंती तियु 563, सावित्री देवगम 420, सुष्मिता कुदादा 183, नामुनी मुंडारी 108. करलाजोड़ी पंचायत : अनिता पुरती 668, अनिता सुम्बरूई 85, नागी सिंह कुंटिया 548, बिरंग सिंह कुंटिया 523, तोती सिंह कुंटिया 288, सुनिता सिंह कुंटिया 664, सोमबारी सुम्बरूई 263. नरसंडा पंचायत : जयंती सुंडी 427, नदिया कच्छप 157, प्रधान सुंडी 551, रवि कच्छप 325, विजय सुंडी 144, श्रीराम सुंडी 727, संजना सुंडी 136, सिंगराय सुंडी 537, सोनाराम सुंडी 461, हरीश लकड़ा 517. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही