Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चौथे दिन भी गोइलकेरा के बिला चौक के पास पत्थर से सिर कूचकर हत्या

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar)पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बिला गांव चौक से बुरुदुईया जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति की मंगलवार की रात पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई. यह लगातार चौथे दिन हत्या की गई है. बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मृतक की पहचान रसिया प्रधान (45 वर्ष), पिता स्व. दुरबो प्रधान के रूप में गई है. वह गोइलकेरा थाना के कुला गांव का रहने वाला था. वह घूम-घूमकर खस्सी और बकरी बेचता था. अभी तक की जांच में इसमें नक्सलियों का हाथ होने का पता नहीं चला है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. नक्सली पर्चा बरामद होने को लेकर अभी तक एसपी अशुतोष शेखर ने स्पष्ट नहीं किया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employees-made-serious-allegations-against-the-company-supplying-man-power-in-liquor-shops/">जमशेदपुर

: मैन पावर एजेंसी पर शराब दुकानों में रिश्वत लेकर सेल्स मैन की बहाली का आरोप

मुखबिरी के आरोप में लगातार हो रही हत्या 

पश्चिमी सिंहभूम जिला के कई क्षेत्रों में लगातार माओवादियों द्वारा मुखबिरी के नाम पर ग्रामीणों की हत्या की जा रही है. हत्या से एक बार फिर से बुरुदुईया जाने वाले रास्ते में शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. शव का सिर पत्थर से पूरी तरह कुचल दिया गया है. इससे शव की पहचान नहीं हो सकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही