Search

 
 
 

चाईबासा : छठ व्रत को लेकर नप के कार्यकारी अध्यक्ष ने किया घाटों का निरीक्षण

 
Chaibasa : आस्था का महापर्व छठ को लेकर नप के कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज सहित नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार तथा वार्ड 10, 15 तथा 18 के वार्ड पार्षदों ने करणी मंदिर स्थित मुख्य छठघाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में नप के कार्यकारी अध्यक्ष सहित कार्यपालक व पार्षदों ने नदी की स्थिति जायजा लिया. चारों तरफ फैली गंदगी, आने जाने के रास्ते की खस्ताहाल स्थिति को देख कार्यकारी अध्यक्ष ने छठ घाटों की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराने का निर्देश् दिया. कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज ने बताया कि छठ को लेकर सभी घाटों की अच्छी तरह से साफ-सफाई करायी जायेगी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-health-facilities-will-be-better-in-the-district-mou-signed-between-district-administration-and-tata-steel-foundation/">सरायकेला

: जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर, जिला प्रशासन व टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

छठ पर्व के दौरान रास्ते को साफ-सुथरा रखने का कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया निर्देश

इसके अलावे रौशनी की व्यवस्था, नदी के दूसरे तरफ जाने के लिए अस्थाई पुलिया, छठ व्रतियों के कपड़़े बदले के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहेगी. इसके अलावे छठ घाट तक आने वाले रास्ते को भी ठीक कराया जाएगा ताकि किसी भी छठव्रती तथा उनके साथ आने वाले श्रद्धालुओ को कोई समस्या न हो. उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों निर्देश दिया कि जिनके क्षेत्र से छठ के दौरान छठव्रती आना जाना करेंगे उन्हें उस रास्ते को साफ सुथरा रखना है. कुम्हारटोली के छठ घाट तथा हिन्द चौक स्थित छठ घाटों पर भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी. इस मौके पर वार्ड 10 के पार्षद कुन्दन प्रजापति, वार्ड 15 के पार्षद नीतेश दोदराजका तथा वार्ड 19 के पार्षद हृदय शंकर बिरूवा, नप के कार्यालय कर्मी मुन्ना आलम तथा सागर गोप उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही