Chaibasa (Sukesh Kumar) : स्पेशल कैंप के दूसरे दिन एनएसएस बीएड यूनिट के वॉलंटियर्स ने दुंबीसाई गांव में मंगलवार को महिला सशक्तीकरण को लेकर रैली निकाली. रैली के बाद उन्होंने महिला समिति की महिलाओं से भेंट की एवं महिला सशक्तीकरण से संबंधित नाटक, भाषण और अन्य कार्यक्रम के द्वारा उन्हें सशक्त करने का प्रयास किया. इस स्पेशल कैंप में 50 एनएसएस वॉलंटियर्स भाग ले रही हैं. इसकी जानकारी महिला कॉलेज चाईबासा के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अर्पित सुमन ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन किसी एक विषय पर जागरूकता फैलाने का कार्य डोर टू डोर विजिट, नुक्कड़ नाटक, रैली इत्यादि के द्वारा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayums-second-temporary-amritdhara-is-launched-in-bishtupur/">जमशेदपुर
: बिष्टुपुर में मायुमं की दूसरी अस्थाई अमृतधारा का शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Leave a Comment