Search

चाईबासा : ऊर्जा मेला में कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निपटारा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड चाईबासा विद्युत सर्किल द्वारा रविवार को पांच स्थानों पर ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में राजस्व वसूली, बिजली बिल विवाद, बिजली चोरी की एफआईआर, नया कनेक्शन, डिफॉल्टर मीटर समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़े कई मामले लेकर लोग पहुंचे. अधिक बिल बकाया होने की स्थिति में किश्तवार भुगतान की अनुमति भी दी गई. कई मामलों का निष्पादन ऊर्जा मेले में ऑन द स्पॉट कर दिया गया. इसे भी पढ़े : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-55-sacks-of-wheat-on-the-verge-of-rotting-in-charge-co-wrote-a-letter-to-dso/">गुड़ाबांदा

: 55 बोरा गेहूं सड़ने के कगार पर, प्रभारी सीओ ने डीएसओ को लिखा पत्र

उपभोक्ताओं की समस्या का हुआ समाधान

विद्युत सर्किल कार्यालय  में आयोजित उर्जा मेला में सहायक अभियंता गौतम राणा के साथ दो अन्य कनीय अभियंता भी उपस्थित थे. इस मौके पर 35 मसलों का निदान किया गया. इनमें बिल के संग्रहण, नाम में सुधार, नया कनेक्शन सहित कई मामले शामिल थे. यहां ऐसे भी उपभोक्ता पहुंचे जिनपर चार्ज किया गया था उन लोगों ने भी केंद्र में आकर अपनी-अपनी समस्याओं का निदान करवाया. सहायक अभियंता ने बताया कि तांतनगर, मझगांव, झिंकपानी और कुमारडुगी में भी आयोजित ऊर्जा मेला में काफी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp