Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर दिया गया जोर

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मंगलवार को सदर अस्पताल के सभागार में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन साहिर पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने ग्रामीण स्तर पर मलेरिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम रात्रि रक्तपट चलाने पर जोर दिया. इस मौके पर जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉक्टर मीना कालुन्डिया ने बताया कि मलेरिया के रोगियों की जांच के लिए रात्रि रक्तपट संग्रह का कार्य जारी है साथ ही गांव में मलेरिया के रोगियों की खोज भी जारी है. उन्होंने बताया कि मलेरिया प्रभावित गांवों को चिन्हित किया गया है और उन गांव में माइक्रो प्लान बना कर डीडीटी कीटनाशक का छिड़काव शुरू कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lecture-organized-on-the-occasion-of-earth-day-at-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित

2022 में 2.36 लाख मरीजों की हुई थी मलेरिया की जांच

उन्होंने बताया कि 2022 में 2,36,071 मरीजों की जांच की गई थी जिसमें 10816 मरीज मलेरिया पॉजीटिव पाए गए थे और इनमें से गंभीर रूप से पीड़ित 9936 मरीज थे जिन्हें समय पर उचित दवा देकर उनका समुचित इलाज किया गया और आज भी ठीक है. इस मौके पर एसीएमओ डॉ. जगदीश प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसएस समड सहित एएनएम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही