Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक

Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा एनएसएस बीएड यूनिट के द्वारा बुधवार को वर्ल्ड नो तंबाकू डे के अवसर पर कोर्ट रोड, घंटा घर के सामने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया. मौके पर डालसा सचिव राजीव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक वह माध्यम है, जिसकी सहायता से सरलता से लोगों को जागरूक किया जा सकता है. डॉ. अर्पित सुमन ने बताया कि एनएसएस महिला कॉलेज चाईबासा के वॉलंटियर्स  विभिन्न अवसरों पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को जागरूक करने का प्रयास करती है और भविष्य में भी करती रहेंगी. मौके पर काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-need-based-teachers-will-take-online-classes-even-in-summer-vacation/">जमशेदपुर

: गर्मी की छुट्टी में भी ऑनलाइन क्लास लेंगे नीड बेस्ड शिक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही