: सांसद प्रतिनिधि ने रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय
चाईबासा : एक किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के पुलहातु पुलिया के पास खरीद बिक्री करने के उद्देश्य से लाया जा रहे एक किलोग्राम गांजा के साथ बड़ी बाजार के साहिल चौक निवासी मो. शमीम उर्फ हीरो को चाईबासा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया. मो. शमीम उर्फ हीरो ने अवैध ढंग से गांजा के खरीद-बिक्री में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है. बुधवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस कार्य में लगे अपने अन्य सहयोगियों का नाम पता भी इनके द्वारा बताया गया है. सत्यापन पश्चात पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-member-of-parliament-donated-blood-and-introduced-humanity/">चाईबासा
: सांसद प्रतिनिधि ने रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय
: सांसद प्रतिनिधि ने रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय
Leave a Comment