Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट एवं सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा जेकेएआई चाईबासा ब्रांच के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर कल्याण केंद्र के कम्युनिटी हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमिते एवं शारीरिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा भी ली गई. बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा को जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 6वीं डॉन जापान के द्वारा संचालित की गई. इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंसाई स्नेहा सलोनी बालमूचू एवं सेंसाई अंशु विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-on-alert-in-the-district-regarding-naxalite-arrest/">किरीबुरू

: नक्सली बंदी को लेकर जिले में अलर्ट पर पुलिस

परीक्षा में विभिन्न स्कूलों से 80 कराटेकारों ने भाग लिया

इस परीक्षा में विभिन्न स्कूलों से 80 कराटेकारों ने भाग लिया. इस परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, राजेश्वरी एनक्लेव कराटे केंद्र चाईबासा, संत जेवियर लुपंगुटू चाईबासा, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा, संत विवेका स्कूल चाईबासा के बच्चों ने भाग लिया. कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में सावन कुमार मोहंती, अदविदा आराधना, आफसिन फतीमा एवं अरमान जामुदा शामिल हैं. यह जानकारी जेकेएआई झारखंड के अध्यक्ष सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही