Search

 
 
 

चाईबासा : केयू के बंगला विभाग में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित, बीएचयू से वक्ता हुए शामिल

 
Chaibasa (sukesh Kumar) : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय के बंगला विभाग में बुधवार को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर डॉ. प्रकाश मेथी के अलावा कोल्हान विश्वविद्यालय के मानविकी विभाग के डीन डॉ. एसपी मालिक व विभिन्न विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी इस संगोष्ठी में भाग लिए. कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ जयंत शेखर भी मौजूद थे. संगोष्ठी में मुख्य वक्ता द्वारा बताया गया कि उपन्यास साहित्य का एक ऐसी शाखा है जो जीवन को दर्शाती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-forest-festival-celebrated-in-neemdih-of-tonto-mla-deepak-biruwa-inaugurated-by-planting-saplings/">चाईबासा

: टोंटो के नीमडीह में मना वन महोत्सव, विधायक ने पौधरोपण कर किया शुभारंभ
बंगला साहित्य उपन्यास रचना के संदर्भ में समुचे भारतीय साहित्य की पथ-प्रदर्शक है. साहित्य सम्राट बंकिमचंद्र चटर्जी के हाथों बंगला उपन्यास रचना की यात्रा शुरू हुई और वह पूर्ण रूप से प्रतिष्ठित हुआ रवीन्द्रनाथ के उपन्यास में. संगोष्ठी में मुख्य विषय डोमेस्टिक वॉयलेंस एण्ड डिफीटेड इन टैगोर नोबेल था. "घरेलु क्रूरता" टैगोर के उपन्यास में वर्णित हुआ है, उस पर विस्तार से चर्चा हुई. वहीं इस संगोष्ठी में टैगोर की विशेष रचना `हारे भाई` पर विचार प्रकट किया गया. परिवार में जैसे सुख है, वैसे दुःख भी है. इसमें मुख्य रूप से बांग्ला विभाग के एचओडी डॉ तपन कुमार के अलावा विभाग के एचओडी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही