Search

चाईबासा : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण व कार्यशाला “मंथन 2023” का आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : मतकमहातु पंचायत के टुंगरी स्थित शिक्षायतन स्कूल में मानव संसाधन विकास संस्थान चाईबासा द्वारा संचालित शिक्षायतन स्कूल चाईबासा और शिक्षायतन स्कूल कराईकेला के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला “मंथन 2023” का आयोजन सोमवार को किया गया. सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मुखिया मतकमहातु पंचायत के जुलियाना देवगम, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राजकुमार ओझा, शिक्षक कृष्णा देवगम, कराइकेला के प्राचार्य परेश मंडल एवं निदेशक शिक्षायतन चाईबासा अनुप प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-gheraoed-branch-in-charge-of-kolhan-university/">जमशेदपुर

: एबीवीपी ने कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा प्रभारी का किया घेराव

हमें पूर्व से ही सभ्यता संस्कृति से दूर रखने वाली शिक्षा मिली

स्वागत शिक्षायतन चाईबासा की प्राचार्या आशा कुमारी एवं मंच संचालन सविता कुमारी द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि जुलियाना देवगम ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पूर्व से ही सभ्यता संस्कृति से दूर रखने वाला ही शिक्षा मिला. जिससे हम अपने सभ्यता संस्कृति से दूर होते गए. अब नई शिक्षा नीति से बच्चे अपनी मातृभाषा से भी जुड़कर इतिहास की सही जानकारी ले सकेंगे और सरलता से शिक्षा ग्रहण करेंगे. विशिष्ट अतिथि राजकुमार ओझा ने अपने सम्बोधन में नई शिक्षा नीति से होने वाले लाभों को बताया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-send-proposal-to-construct-elevated-road-in-govindpur-market-area-to-delhi-mp/">धनबाद:

गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव दिल्ली भेजें : सांसद

प्रशिक्षण में सीखे हुए बातों का सदुपयोग करें शिक्षक

द्वितीय पाली में सुजीत विश्वकर्मा ने नई शिक्षा नीति की विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण सत्र के अंत में संस्था के सचिव सह एनआइटी जमशेदपुर के प्रोफेसर डॉक्टर रणजीत प्रसाद ने इसके आयोजन और नए शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छात्र और शिक्षकों के बीच कैसे सामंजस्य बैठा कर बच्चों के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं. समापन पर अनुप प्रसाद ने दोनों स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण में सीखे हुए बातों का सदुपयोग करने को कहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//