Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से जनसंख्या दिवस पर एक दिवसीय वेबिनार आयोजित

 
Chaibasa : महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया. इस वेबीनार में मुख्य वक्ता के रुप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव रंजन सिंह शामिल हुए. उन्होंने मुख्य विषय ‘8 अरब की दुनिया सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकारों और विकल्पों को सुनिश्चित करना` पर अपने विचार प्रस्तुत किए. वेबिनार में बीएड विभागाध्यक्ष मोहम्मद करीम हाशमी ने स्वागत भाषण दिया. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-guru-purnima-will-be-celebrated-on-13th-july-palki-yatra-will-come-out-on-14th/">चक्रधरपुर

: 13 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, 14 को निकलेगी पालकी यात्रा

 जनसंख्या और संसाधन के बीच संतुलन की आवश्यकता : डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा

इस दौरान प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है कि ऑनलाइन मोड पर हम विश्व जनसंख्या दिवस मना रहे हैं, उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया. श्री सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जनसंख्या और संसाधन के बीच संतुलन की आवश्यकता है. समानता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि लिंग, जाति, नस्ल, धर्म या जन्म स्थान के आधार पर सभी समान हैं. हमे खुद को किसी से कम नहीं समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि केवल जनसंख्या का संख्या के रूप में नियंत्रण कर समस्या का समाधान नहीं हो सकता है. हमें गुणवत्तापूर्ण जनसंख्या का निर्माण करने की आवश्यकता है. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन में वेबीनार का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर विवेक दोदराजका समाजसेवी (चाइल्ड प्रोटेक्शन), डॉ सुचिता बाड़ा (हिंदी विभागाध्यक्ष), सुजाता किस्पोट्टा, सितेंद्र रंजन सिंह, बीएड की छात्राएँ शामिल हुईं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही