Search

 
 
 

चाईबासा : संकुबुरू जंगल में आईईडी विस्फोट में एक महिला घायल

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम पटातारोब और रेंगड़ाहातु के बीच स्थित संकुबुरू जंगल में एक आईईडी विस्फोट की घटना हुई है. उक्त घटना में ग्राम पटातारोब के महिला जेमा बहान्दा (55 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वह लकड़ी चुनने के लिए जंगल में थी. उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों ने शुक्रवार को टोन्टो थाना को दी है. इसके बाद चाईबासा पुलिस ने झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 197वीं बटालियन, 157वीं बटालियन और 174वीं बटालियन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को उचित चिकित्सीय उपचार हेतु ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकाल कर सदर अपस्ताल, चाईबासा पहुंचाया. वहां महिला का इलाज हो रहा है. उक्त जख्मी महिला की स्थिति स्थिर है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/manoharpur-minister-joba-manjhi-inaugurated-animal-fair-cum-exhibition-2/">किरीबुरू

 : कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण
पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा आईईडी का प्रयोग किया जा रहा है. विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है. झारखंड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही