Search

 
 
 

चाईबासा : पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई और गुरुचरण नायक को एक-एक साल की सजा

 
Chaibasa : एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय चाईबासा ऋषि कुमार की अदालत ने सोमवार को रेल जाम आंदोलन के मामले में अभियुक्त मझगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को दोषी करार देते हुए एक-एक साल की सजा सुनायी है. घटना वर्ष 2011 की है. जानकारी के अनुसार केंदपोसी रेलवे स्टेशन में जन शताब्दी ट्रेन की ठहराव की मांग को लेकर भाजपा की ओर से रेल चक्का जाम आंदोलन किया गया था. एक माह पूर्व इस विशेष न्यायालय से इस मामले के अभियुक्त चाईबासा के पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय को भी एक-एक साल की सुनायी गयी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/petition-filed-in-high-court-for-investigation-of-ranchi-violence/">रांची

हिंसा की जांच के लिए हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर
वहीं, एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय चाईबासा में पेशी के लिए चाईबासा पहुंचे. वे सुबह करीब साढ़े आठ बजे ही चाईबासा न्यायालय पहुंचे थे. दोनों ने अपने अधिवक्ता के साथ विशेष कोर्ट में सशरीर उपस्थित होकर हाजिरी दी. इसके बाद वे जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये. डॉ अजय कुमार के खिलाफ जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर थाना में वर्ष 2021 को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही