Search

 
 
 

चाईबासा : राज्य के चार विवि में कुलपति की दौड़ में झारखंड से मात्र एक उम्मीदवार

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य तीन विश्वविद्यालयों में कुलपति व प्रति कुलपति की नियुक्ति होनी है. इसके लिए लगभग 50 उम्मीदवारों ने सर्च कमेटी के समक्ष अपना इंटरैक्शन दे दिया है. इनमें से झारखंड से मात्र एक प्रोफेसर प्रो कुनुल कंदीर शामिल है. यह रांची विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर हैं. इधर, कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय में झारखंडी कुलपति की नियुक्ति होनी चाहिए. सरकार से मांग है कि छात्र हित में निर्णय लेते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय में झारखंडी कुलपति की नियुक्ति करें. यदि झारखंडी कुलपति की नियुक्ति नहीं होती है तो कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-hemant-sarkar-is-doing-injustice-to-backward-class-in-teacher-recruitment-exam-ramhari-gop/">चाईबासा

: हेमंत सरकार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पिछड़ा वर्ग के साथ कर रही अन्याय : रामहरि गोप

प्रतिकुलपति का पद भी है खाली

राज्य में कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा), विनोबा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग), सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (दुमका) और नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली है. इन सभी विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति होनी है. साथ ही प्रतिकुलपति का पद भी रिक्त है. सर्च कमेटी द्वारा कुलपति व प्रतिकुलपति का नाम कुलाधिपति को भेज दिया गया है. अब मुख्यमंत्री की सलाह के बाद इन विश्वविद्यालयों में कुलपति व प्रतिकुलपति के नाम पर राज्यपाल की मुहर लगेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही