Search

 
 
 

चाईबासा : डाक विभाग के निजीकरण का विरोध, एक दिवसीय हड़ताल पर रहे कर्मचारी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी एंड एमटीएस ग्रुप डी तथा एजेंट यूनियन द्वारा आहूत हड़ताल के आलोक में पश्चिम सिंहभूम जिले के प्रधान डाकघर सहित सभी उप डाकघर पूर्णतः बंद रहे. इससे डाकघर का कारोबार पूरी तरह ठप्प रहा. इससे ग्राहक भी काफी परेशान दिखे. एक दिवसीय इस हड़ताल के कारण सभी प्रकार के विभागीय कार्य एवं पैसों के लेनदेन आधार से संबंधित कार्य, पासपोर्ट सेवा एवं डाक वितरण का कार्य पूर्ण तरीके से प्रभावित रहा. पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के शाखा सचिव धनूर जय नायक ने बताया कि यह एक दिवसीय हड़ताल मुख्य रूप से 20 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-bdo-held-a-meeting-with-health-workers-regarding-kovid-vaccination/">मझगांव

: स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बीडीओ ने कोविड वैक्सीनेशन को लेकर की बैठक

यह है मुख्य मांगें 

मुख्य मांगों में डाकघर को निजीकरण से बचाना, डाकघर की लघु बचत योजना को इंडिया पोस्ट बैंक लिमिटेड में विलय करने से रोकना, डाक मित्रों की योजना तथा कॉमन सर्विस सेंटर की योजना को पूर्णतः बंद करने का विरोध, ग्रामीण डाक सेवक को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, विभागीय खाली पदों में अविलंब नियुक्ति करना तथा 18 महीने से लंबित मंगाई भत्ते का भुगतान करना आदि मांगे  शामिल है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-postal-department-personnel-on-strike-for-various-demands/">मनोहरपुर

: विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल पर रहे डाक विभाग के कर्मी
इस हड़ताल में मुख्य रूप से इंद्रजीत बोदरा पूजन सोरेन, सुखलाल पान, गोपाल मांझी, प्रकाश महंती, किशोर कुमार, शंकर लकड़ी, कृष्णा पूर्ति, पूर्णचंद्र तुबिद्य, अरुण बोयपाई, विवेक कुईला, नारायण लागुरिया, राजेश टूडू, शंकर मार्डी एवं अभिकर्ता सपन राय नवल किशोर डे तथा रघुनाथा शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही