Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : काकुईता व हेस्सापी गांव में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं बिछाने का विरोध

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : स्वच्छता व पेयजल विभाग के अभियंता के किलाफ काकुईता और हेस्सापी गांव के ग्रामीणों ने तृणमूल युवा कांग्रेस (टीएमवाईसी) के बैनर तले जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन दो गांवों को पाइप लाइन से जलापूर्ति से वंचित किया जा रहा है. विभागीय स्पष्टीकरण के बाद दोषी अभियंता के खिलाफ उचित विभागीय करवाई की जाए. यह बातें झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहीं. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-will-take-out-a-foot-march-from-gandhi-maidan-today-invites-tejashwi-too/">आज

गांधी मैदान से तेजप्रताप यादव निकालेंगे पैदल मार्च, तेजस्वी को भी दिया आमंत्रण
जिला तृणमूल कांग्रेस महासचिव व वार्ड सदस्य आशा पूर्ति ने कहा कि मोंगरा नदी से स्वच्छता व पेयजलापूर्ति विभाग के तहत कई पंचायतों के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति करने का योजना है. पाइपलाइन का कार्य भी जारी है, लेकिन जिस मोंगरा पंचायत के नदी से महत्वाकांक्षी कार्य की जा रही है, उसी पंचायत के बड़ा गांव को पाइपलाइन द्वारा पेयजलापूर्ति से वंचित करना असहनीय है. ग्रामीण मुंडा गुरुचरण सिंकू ने कहा कि पानी ढोने वाले गांव के लोगों को ही प्यासा रहने के लिए स्वच्छता व पेयजल विभाग ने छोड़ दिया है. विभाग शीघ्र उक्त गांव को पाइपलाइन से जोड़ने का काम करे. धरना प्रदर्शन को जिला तृणमूल युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत लागुरी, प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास केराई, समाजसेवी दुबराज हेम्ब्रम, तृणमूल कांग्रेस महिला नेत्री वार्ड मेम्बर नेहा हेम्ब्रम, सुखमोहन सिंकू, सैम बिरुली, एस गागराई और अन्य ग्रामीणों ने संबोधित किया. काकुईता और हेस्सापी के सैकड़ों ग्रामीण धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही