Search

चाईबासा : उरांव समाज रक्तदान समूह सक्रिय रूप से निभा रहा अपनी भूमिका

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा का उरांव समाज रक्तदान समूह एक ऐसा समूह है जो हमेशा मानव सेवा में तत्पर रहता है. यह समूह ना तो समय देखता है, ना मौसम, ना ही किसी काल को देखता है, बस मानव सेवा में ही तत्पर रहता है. यह समूह हमेशा से ही मानव सेवा के लिए तत्पर रहता है. समूह का मकसद है कि किसी भी इंसान को रक्त की कमी ना हो, रक्त के लिए उनको संघर्ष न करना पड़े. पिछले कई वर्षों से यह समूह लगातार मानव सेवा में तत्पर है. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर समूह के मुख्य संचालक ब्लडमैन लालू कुजूर के संज्ञान में आया कि सदर प्रखंड (चाईबासा) के परमपंचो नरसंडा गांव के लाल सिंह कुंटीया का ब्रेन हेमरेज हो गया है और वे वर्तमान में हिंदपीढ़ी राज हॉस्पिटल रांची में इलाजरत हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-was-giving-pressure-to-have-sex-wife-attacked-with-knife/">जमशेदपुर

: पति शारीरिक संबंध बनाने के लिए दे रहा था दबाव, पत्नी ने चाकू से किया हमला

लालू कुजूर ने रांची जाकर उपलब्ध कराया रक्त

उन्हें तत्काल तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता है. समूह के मुख्य संचालक ब्लडमैन लालू कुजूर बिना देर किए देर शाम अपने समूह के सक्रिय सदस्य शुभम लकड़ा, राकेश लकड़ा और खुद रांची जाकर अपना रक्त दिया और उक्त मरीज की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मालूम हो कि उक्त समूह यह पहली बार ही नहीं बल्कि इससे पहले कई बार उड़ीसा के विभिन्न शहरों के अलावे जमशेदपुर, चक्रधरपुर आदि शहरों में जाकर रक्त उपलब्ध कराने का कार्य किया है. इसके अलावे अपने शहर चाईबासा में प्रतिदिन न्यूनतम दो-तीन यूनिट रक्त उपलब्ध कराने के लिए यह समूह मरीजों के साथ खड़ा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp