Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ उरांव समाज का महापर्व जेष्ठ जतरा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : आदिवासी उरांव समाज का महापर्व जेष्ठ जतरा त्योहार बान टोला अखाड़ा में हर्षोल्लास के साथ रविवार संपन्न हुआ. इस अवसर पर सुबह से ही पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना चलती रही. दोपहर 3 बजे के बाद खिचड़ी भोग वितरण हुआ. इस दौरान खेलकूद व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, महिलाओं व पुरुषों न बढ़-चढ़ कर भाग लिया. समापन समारोह में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया. मौके पर समाज के सचिव अनिल लकड़ा ने बताया कि जतरा पर्व उरांव समुदाय का एक ऐतिहासिक त्योहार है. इस त्योहार को विजय का प्रतीक के रूप में माना जाता है एवं जतरा पर्व के शुभ अवसर पर आज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-artist-saurabh-praised-in-the-painting-exhibition-of-artist-of-jharkhand/">चांडिल

: आर्टिस्ट ऑफ झारखंड की पेंटिंग प्रदर्शनी में कलाकार सौरभ की हुई प्रशंसा

जीत का प्रतीक मानकर मनाते हैं पर्व 

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उरांव समाज चाईबासा के अध्यक्ष संचू तिर्की ने कहा कि यहं उरांव समाज का सबसे बड़ा पर्व है. इसे समाज के लोग जीत का प्रतीक मानकर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक वेशभूषा के साथ नाच गाकर मनाते है. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में आए प्रकाश कुमार गुप्ता ने कहा कि आदिवासी उरांव समाज सदियों से अपनी समर्पण भाव से देश समाज की सेवा करते आ रहे हैं, चाहे वह कल की बात हो या फिर आज की, हमेशा से ही उरांव समाज देश समाज को कुछ ना कुछ देता ही आया है. सम्मानित अतिथि वार्ड पार्षद लक्ष्मी कच्छप ने भी अपनी बातों को सभी के बिच रखा. इस अवसर पर बान टोला समाज के मुखिया लालू कुजूर, चमरू लकड़ा, सीताराम कच्छप, खुदिया कुजूर, राजू तिग्गा, जगरनाथ लकड़ा, कृष्णा मुण्डा, जगरनाथ टोप्पो, शम्भु टोप्पो, राजेंद्र कच्छप, दुर्गा कुजूर, कृष्णा तिग्गा, करमा कुजूर, रवि तिर्की, सुखदेव मिंज, शिल्पा कच्छप आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : क्वीन">https://lagatar.in/queen-of-international-tourism-angel-marina-tirkey-gave-message-to-girls-in-hazaribagh/">क्वीन

ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म एंजेल मेरिना तिर्की ने हजारीबाग में लड़कियों को दिया संदेश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही