Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल परिसर में बसे सफाई सेवकों को घर खाली करने का आदेश

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अस्पताल परिसर में बसे कारवा समाज व सफाई सेवकों ने बेघर होने से बचाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा से गुहार लगाई है. सदर अस्पताल परिसर के एक ओर अस्पताल की जमीन पर करवा समाज तथा सफाई कर्मी लंबे समय से रहते आ रहे हैं. अब अस्पताल परिसर में बन रहे भवन निर्माण और उसके विस्तार के कार्य को देखते हुए समाज के लोगों का विस्थापित होने का खतरा बढ़ गया है. इसे भी पढ़ें : 50">https://lagatar.in/ats-arrested-two-criminals-of-gangster-aman-srivastava-gang-with-50-lakhs/">50

लाख के साथ गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो अपराधियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार
अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूर्व में भी इन्हें इस जगह को छोड़ने के लिए कहा गया था, पर अभी तक समाज के लोग वहीं बसे हुए हैं. अपने विस्थापन के डर को देखते हुए उन्होंने विधायक दीपक बिरवा से बचाने की गुहार लगाई है. उल्लेखनीय है कि सदर अस्पताल परिसर में समाज के लोग अपने पूर्वजों के समय से रहते आ रहे हैं. इस मौके पर जिला 20 सूत्री सदस्य सुभाष बनर्जी, जॉन तुबिद सहित अन्य कार्यकर्ता व समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही