Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सरायकेला में झारखंड पुनरूत्थान अभियान का हुआ संगठन विस्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड पुनरूत्थान अभियान की आवश्यक बैठक राजनगर रविन्द्र उरांव के आवासीय परिसर में मंगलवार को संजीव महतो के संयोजन में की गई. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड पुनरूत्थान अभियान ने जमशेदपुर से कलिंगानगर तक की गई पदयात्रा पर समीक्षा की. समीक्षा के बाद में सरायकेला खरसावां जिला में स्थापित फैक्ट्री,प्लांट में स्थानीय बेरोजगारों की नियुक्ति के लिए भी कार्यक्रम तय करने पर सहमति बनी. सरायकेला खरसावां जिला में झारखंड पुनरूत्थान अभियान का सुचारू समन्वय और संचालन के लिए संगठन विस्तार पर विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-administration-serious-about-illegal-deforestation-search-operation-intensified-against-intruders/">मनोहरपुर

: वनों की अवैध कटाई को लेकर प्रशासन गंभीर, घुसपैठियों के विरुद्ध सर्च अभियान तेज

संजीव महतो मुख्य जिला संयोजक मनोनीत

मौके पर झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने तत्काल प्रभाव से झारखंड पुनरूत्थान अभियान, सरायकेला खरसावां जिला के लिए संजीव महतो को मुख्य जिला संयोजक, गोविंदा तांती और रविंद्र उरांव को जिला संयोजक मनोनीत किया. मनोनीत करने के साथ ही झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु, संयोजक अमृत मांझी ने तीनों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. सरायकेला खरसावां जिला में सामाजिक संगठन झारखंड पुनरूत्थान अभियान का विस्तार प्रखंड स्तर पर करने को सुनिश्चित किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-saldih-township-residents-living-a-hellish-life-bjp-leaders-shocked-to-see-the-situation/">आदित्यपुर

: नारकीय जीवन जी रहे सालडीह बस्तीवासी, स्थिति देख बिफरे भाजपा नेता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही