Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सदर प्रखंड के चेतनसिका ग्राम में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में सदर प्रखंड के चेतनसिका ग्राम में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों के समक्ष डालसा की विविध योजनाओं के तहत अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों की सुरक्षा और प्रवर्तन पर चर्चा की. साथ ही उन्हें इस योजना के माध्यम से लाभ लेने को प्रेरित किया. इस दौरान उन्होंने बताया की इस योजना का लक्ष्य जनजातीय समुदाय तक न्याय की पहुंच को सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि न्याय तक पहुंच अर्थात अधिकारों तक पहुंच, लाभ, विधिक सहायता, अन्य विधिक सेवाएं इत्यादि को सुगम बनाना है. जिससे संविधान के सामाजिक, आर्थिक व न्याय को सुनिश्चित करने के वचन का देश के जनजाती भी अर्थपूर्ण रूप से अनुभव कर सके. इसे भी पढ़े : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-64th-mines-safety-week-concludes-kalyani-project-gets-first-prize/">बेरमो:

64वां खान सुरक्षा सप्ताह संपन्न, कल्याणी परियोजना को प्रथम पुरस्कार

जानकारी के अभाव में नहीं ले पा रहे समुचित लाभ : राजीव कुमार

राजीव कुमार ने कहा की जनजातियों को कई विधिक अधिकार दिए गए है. लेकिन जानकारी के अभाव में वे उसका समुचित लाभ नहीं ले पाते हैं. प्राधिकार उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने को तत्पर हैं. इस अवसर पर एलएडीसी के सदस्य वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार दास ने भी कहा कि अनुसूचित जनजाति के लोगों की विविध समस्याओं का हल प्राधिकार के संरक्षण में किया जा सकता है. उनके भूमि, श्रम आदि वादों के निपटारे के लिए कई कानूनी प्रावधान है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. वहीं, शिविर के सफल आयोजन में पीएलवी उदय शंकर प्रसाद, संजय निषाद, मो. शमीम आदि ने मुख्य भूमिका निभाई. इसे भी पढ़े : नहीं">https://lagatar.in/bihars-famous-homeopath-doctor-b-bhattacharya-mourning-in-the-medical-world/">नहीं

रहे बिहार के मशहूर होम्योपैथ डॉक्टर बी. भट्टाचार्या, चिकित्सा जगत  में शोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही