Search

 
 
 

चक्रधरपुर : उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य बिजली 2047 कार्यक्रम के तहत बिजली महोत्सव आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य विद्युत 2047 बिजली महोत्सव का आयोजन चक्रधरपुर नगर परिषद के विवाह मंडप में हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी ने कहा कि पेट्रोलियम से पहले बिजली का उत्पादन शुरू हुआ था, जिसका हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के आपसी समन्वय से हो रहे इस कार्य की काफी सराहना की. उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि भविष्य में लोग संकल्प ले की बिजली का उपयोग कम करें और इसके विकल्प की व्यवस्था करें. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-bell-based-teachers-of-kashi-sahu-college-also-went-on-strike/">सरायकेला

: काशी साहू महाविद्यालय के घंटी आधारित शिक्षक भी गए हड़ताल पर
[caption id="attachment_372469" align="aligncenter" width="569"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ckp-bijli-2.jpeg"

alt="" width="569" height="379" /> बिजली महोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ करते डीडीसी[/caption]

लघु फिल्म के जरिए किया गया जागरूक

मौके पर विद्युत विभाग चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता अमित खलको ने कहा कि कार्यालयों में दैनिक उपयोग के दौरान लोग बिजली बचत करें. उन्होंने इसे झारखंड सरकार की उपलब्धि बताया और कहा कि सरकार ने100 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा की है लेकिन बिजली की बचत करना हमारी जिम्मेवारी है. इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और बिजली क्षेत्र पर लघु फिल्मों का प्रदर्शन करते हुए लोगों को बिजली का सदुपयोग करने हेतु प्रेरित भी किया गया. मौके पर काफी संख्या में बिजली उपभोक्ता व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-district-vice-president-talks-to-ee-on-electricity-bill-in-ghatshila/">जमशेदपुर

: कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने घाटशिला में बिजली बिल पर ईई से की वार्ता

कार्यक्रम में इनकी भी रही उपस्थिति

जिला स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ राजीव भट्टाचार्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, बीपीआरओ डॉ मनोज कुमार सिन्हा, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी तिर्की, नगर परिषद चक्रधरपुर के निवर्तमान वार्ड पार्षद कृष्णा देव साह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, विद्युत विभाग चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता अमित खलको, एसडीओ मनोज कुमार निराला आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही