Search

 
 
 

चाईबासा : सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज की ओर से उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रीवेंशन ऑफ चाइल्ड, अर्ली एंड फोर्सड मैरिज विषय पर सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तत्वधान में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सदर प्रखंड के गांव मेरीटोला क्लब में पंचायत वार साथिया, पंचायती राज सदस्यों, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का बाल विवाह एवं बाल संरक्षण पर उन्मुखीकरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान सी थ्री के प्रतिनिधि सुप्रभा देवी एवं काजल कुमारी द्वारा आरकेएसके एवं विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के रूपरेखा एवं कम उम्र में विवाह के दुष्परिणाम तथा बाल विवाह को कैसे कम किया जाए, इन विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही पंचायती राज सदस्यों से अपेक्षित भूमिका एवं जिम्मेदारी पर भी चर्चा की गई. तत्पश्चात बाल संरक्षण के द्वारा समिति किस प्रकार काम करती है और उनके बेहतरी के लिए हम सब मिलकर क्या कर सकते हैं इस पर विचार विमर्श किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत के साथिया, वार्ड मेंबर, सेविका, सहिया एएनएम, बाल संरक्षण समिति के सदस्य गण एवं सी थ्री के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/meeting-held-regarding-jagannathpur-rath-mela-dc-gave-several-instructions/">जगन्नाथपुर

रथ मेले की विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी ने की बैठक, दिये कई निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही