Search

चाईबासा : खुंटपानी प्रखंड सभागार में उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा तकनीकी संस्थान सेंटर फॉर कैटालाइजिंग संस्था के तत्वधान में किया जा रहा है. जिले में कार्यक्रम के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को खुंटपानी प्रखंड सभागार में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड भर के चिन्हित पीआरआई सदस्य उपस्थित थे. इस दौरान सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के प्रतिनिधि प्रखंड समन्वयक तारा दास ने पीआरआई सदस्यों को आरभीएसके तथा एसएचडब्लूपी कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-villagers-protest-against-arrest/">मुसाबनी

: गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जनप्रतिनिधि तथा प्रखंड के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आज आरकेएसके कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को पोषण में सुधार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि, चोट और हिंसा को रोकना ,नशीले पदार्थ के दुरुपयोग को रोकना से संबंधित जानकारी देने के साथ साथ कम उम्र में विवाह, गर्भधारण एवं स्कूल ड्रॉपआउट के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया, और इससे निपटने के लिए संभावित प्रयासों पर चर्चा की गई. इसके लिये ग्राम स्तर पर उपलब्ध विभिन्न समितियों यथा ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, ग्राम बाल संरक्षण समिति, विद्यालय प्रबंध समिति आदि को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp