Search

 
 
 

चाईबासा : जलमीनार का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : गोइलकेरा प्रखंड के बिल्ला पंचायत में स्थानीय मुखिया लुदगी केराई की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई. सांसद आदर्श ग्राम पंचायत के नाम से चर्चित बिल्ला पंचायत में करोड़ों की लागत से बना जलमीनार सफेद हाथी साबित हो रहा है. चार वर्ष पूर्व मुखिया निधि से इस सोलार जलमीनार का निर्माण कराया गया था, परंतु आज तक इसका लाभ लोगों को नहीं मिला है. शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. बुधवार को मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह कुईड़ा मुखिया डॉ दिनेश चन्द्र बोयपाई के सामने ग्रामीणों ने इस समस्या को रखा. इस पर मुखिया ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर गोइलकेरा प्रखंड प्रमुख निरुमणी कोड़ाह, बिल्ला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद मानी जोंको, संग्राम लागुरी, बाबूलाल तुबिड, मंगल सिंह लागुरी, रामराई लागुरी, लादूरा कोड़ाह, रामलाल लागुरी, बुधराम लागुरी, दिग्मभर लागुरी, गंगाराम लागुरी, गंगाराम कोड़ाह, अभिमन्यु बोबोंगा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-15-modified-bikes-seized-in-sadar-police-station-on-independence-day/">चाईबासा

: स्वतंत्रता दिवस पर सदर थाना में जब्त किए गए 15 मॉडिफाइ बाइक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही