Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के बीएड फोर्थ सेमेस्टर के लिए अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लेने पर आक्रोश

Chaibasa (sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेजों द्वारा फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2020–22 के विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म में अतिरिक्त शुल्क लेने पर छात्र प्रतिनिधियों में आक्रोश हो गया है. छात्र प्रतिनिधियों ने शनिवार को कुलपति को एक मांग पत्र सौंपा. इसमें कहा कि बीएड सेमेस्टर–3 (सत्र 2020–22) के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरते समय 600 /- रूपया अतिरिक्त शुल्क लिया गया था जो कि परीक्षा न होने के कारण विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना में 600/- शुल्क कम किया गया था. वर्तमान में जिस विद्यार्थियों से 600/- राशि ली गई थी उन सभी विद्यार्थियों को फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म में अतिरिक्त शुल्क की कटौती करते हुए समायोजित किया जाएं. उक्त सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया था. परीक्षा आयोजित नहीं हुई थी. जिसके कारण परीक्षा शुल्क माफ होने के बात विश्वविद्यालय की ओर से कही गई थी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-official-language-hindi-fortnight-program-organized-at-dav-public-school-guwa/">नोवामुंडी

: डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया था कि सेमेस्टर 4 के परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान 600 नहीं लिया जाएगा लेकिन वर्तमान समय में 1850 शुल्क लिया जा रहा है. विद्यार्थियों का मांग है कि 600 कटौती कर 1250 रुपया ही बीएड के विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म के लिए शुल्क लिया जाए. मौके पर मुख्य रूप से छात्र प्रतिनिधि सुबोध महाकुड, मंजीत हांसदा, सनातन पिंगुवा के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही