Search

 
 
 

चाईबासा : जीवन के लिए ऑक्सीजन से ज्यादा जरूरी ओजोन : कुलसचिव

 
Chiabasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के भूगोल व पॉलिटिकल साइंस विभाग में शनिवार को ओजोन दिवस मनाया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉ जयंत शेखर शामिल हुये. भूगोल विभाग में सर्वप्रथम कार्यक्रम आयोजित की गयी. उसके पश्चात पॉलिटिकल साइंस विभाग में कार्यक्रम हुआ. भूगोल विभाग में मुख्य वक्ता के रूप में वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर के भूगोल विभाग के एचओडी आलोक कुमार चौबे शमिल हुये. इस दौरान कुलससिव डॉ शेखर ने कहा कि 16 सितंबर को ओजोन दिवस इसलिए चुना गया है, क्योंकि इस दिन 1987 में ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को स्वीकार किया गया था. विश्व ओजोन दिवस 2023 को महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चिंताओं में से एक माना जाता है जो चर्चा का विषय होना चाहिए. घरों में विद्यार्थी अपने अभिभावक के समक्ष प्रदूषण वाले वाहनों को न चलाने की सलाह दें. इन दिनों लोग इतने सुविधावादी हो गये हैं कि प्रदूषण फैलाने वाले सामान का इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे हैं. पशुपालन करना अब लोग छोड़ दिये हैं, जबकि पशु पालन से इंसानों को लाभ होता है. गोबर प्रदूषण मुक्त भी होता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chaibasa-OZON-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/dc-inspected-polling-stations-and-many-important-news-from-latehar/">डीसी

ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण समेत लातेहार की कई अहम खबरें
इस दौरान सोशल साइंस के डीन डॉ राजेंद्र भारती ने ओजोन पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में यह ओजोन दिवस मनाया जाता है. जीवन के लिए ऑक्सीजन से ज्यादा जरूरी ओजोन है. मौके पर पॉलिटिकल साइंस के सहायक प्रोफेसर डॉ एमएन सिंह ने कहा कि मुख्यतया ओजोन दिवस का आयोजन करने की वजह यह है कि ओजोन परत के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसे बचाने के समाधान की ओर ध्यान देना. ओजोन क्या है, यह ऑक्सीजन के 3 परमाणु से मिलकर बना हुआ एक प्रकार का गैस है, जो वायुमंडल में बहुत कम मात्रा में पाई जाती है या समुद्र तट से 30 या 32 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसकी क्षमता अधिक होती है. उन्होंने अन्य कई उदाहरण देकर विस्तृत जानकारी दी. मौके पर पॉलिटिक साइंस के एचओडी डॉ परशुराम सियाल, अंग्रेजी विभाग के एचओडी डॉ संजय यादव के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-sports-camp-organized-in-tentala-panchayat-of-potka-block/">जमशेदपुर

: पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत में युवा का स्पोर्ट्स कैंप आयोजित

पॉलिटिक साइंस विभाग में दिया गया वीडियो 

पॉलिटिकल साइंस विभाग में ओजान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ जयंत शेखर द्वारा एक पर्यावरण संबंधित वीडियो भी विद्यार्थियों को दिया. उन्होंने वर्तमान समय में किस तरह से खतरनाक हो रही है इस संबंध में बताया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही