Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जयंती पर याद किए गए पद्मश्री डॉ राम दयाल मुंडा, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Chaibasa : जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राज्यसभा सांसद व रांची विवि के पूर्व कुलपति डाॅ रामदयाल मुंडा की जयंती पर उन्हें याद किया. साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण श्रद्वासुमन अर्पित किया. चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत दो मिनट का मौन धारण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. इस दौरान उनके जीवनी पर परिचर्चा भी की गई. कांग्रेस भवन में आयोजित इस परिचर्चा के दौरान कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा की डॉ. रामदयाल मुंडा का सपना था कि हर गांव अखाड़ा हो और झारखंड की संस्कृति ही राज्य की पहचान है. उसे आग बढ़ाने से ही राज्य का विकास होगा. डॉ.रामदयाल मुंडा झारखंड ही बल्कि पूरे देश के लिए एक अनमोल रत्न थे. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-four-sheep-and-goats-died-due-to-the-collapse-of-the-wall-of-the-kutcha-house/">सोनुवा

: कच्चे मकान की दीवार ढहने से चार भेड़-बकरी की मौत
हमारे राज्य के रांची जिले के गांव देऊरी में जन्मे डॉ. मुंडा को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है, जिनका प्रभाव शिक्षित एवं अशीक्षित, शहरी एवं ग्रामीण वर्ग, सभी में अद्वितीय था. डॉ. मुंडा साधारण लोगों के साथ भी वैसे ही मिलनसार थे, जैसे कि विश्व के बड़े-बड़े विद्वानों एवं राजनेताओं के साथ. राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को पाटने के लिए आज हमें ऐसे ही आचरण एवं सोच की जरूरत है. सांस्कृतिक आंदोलन को राजनीतिक आंदोलन से भी महत्वपूर्ण मानते थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-department-cut-the-connection-of-defaulting-consumers-angry-villagers-demonstrated/">चाईबासा

: विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही