Search

चाईबासा : डीएवी को पराजित कर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बना चैंपियन

  • ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता, 2023-24
Chaibasa (Sukesh Kumar) : शुभम प्रमाणिक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा ने सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर 13वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया. पंद्रह बर्षों के ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के इतिहास में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के लिए यह पहली खिताबी जीत है. हालांकि 2013 में भी शिशु मंदिर की टीम फाईनल में पहुंची थी. लेकिन तब उसे उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा था. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/mahendra-singh-dhoni-returns-to-ranchi-after-csks-exit-from-the-playoffs-in-ipl-2024/">IPL

2024 में CSK के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी रांची लौटे
वहीं दूसरी ओर सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा की टीम पांच बार इस प्रतियोगिता का फाईनल खेल चुकी है और ये पहला अवसर था जब उसे पराजय का मुँह देखना पड़ा. इससे पूर्व खेले गए चारों फाईनल मुकाबले में डीएवी चाईबासा की टीम विजयी रही है. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-fifth-phase-10-28-percent-voting-till-9-am-in-49-seats-of-8-states-and-uts/">लोस

पांचवा चरण : 8 राज्यों और UT की 49 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी मतदान
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के फाईनल मुकाबले में टॉस डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी चाईबासा की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट खोकर 116 रन बनाए मो सुफियान ने चार चौकों की मदद से 30 रन, कप्तान अभिजीत सेन ने तीन चौकों की सहायता से 27 रन तथा प्रियांशु कुमार ने तीन चौकों तथा एक छक्का की मदद से 20 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-election-meeting-of-india-alliance-on-23rd-kalpana-soren-will-attend/">डुमरिया

: इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा 23 को, कल्पना सोरेन होंगी शामिल
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से आयुष कुमार, अभिषेक गुप्ता, शुभम प्रमाणिक एवं अभिजीत दत्ता को एक-एक सफलता हाथ लगी. पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की टीम ने खिताबी जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को 15.2 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. सबसे अच्छी बल्लेबाजी शुभम प्रमाणिक ने की जिसने 45 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों एवं दो छक्कों की मदद से शानदार 67 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुआ. अन्य बल्लेबाजों में अनुज गिरी ने 23 रन तथा चंद्रमोहन ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डीएवी चाईबासा की ओर से प्रियांशु कुमार, हितेश वैद्य एवं यश यादव को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-suci-c-sought-support-from-voters-through-street-meetings-and-public-contact/">चांडिल

: नुक्कड़ सभा और जन संपर्क कर एसयूसीआई (सी) ने मतदाताओं से मांगा समर्थन
मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने तथा उपविजेता टीम को सम्मानित अतिथि उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा ने ट्राफी के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले अंपायरों, स्कोररों एवं ग्राउंड्समैन को विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सहाय ने व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-police-raided-maula-nagar-on-sunday-night/">जगन्नाथपुर

: मौलानगर में रविवार की रात पुलिस ने की छापामारी
13वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बल्लेबाज शुभम प्रमाणिक को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. पूरे प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अनुज गिरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शानदार गेंदबाजी के लिए डीएवी स्कूल के प्रियांशु कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ तथा पूरे प्रतियोगिता में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के चंद्रमोहन साव को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया. ये सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि ने प्रदान की. पुरस्कार वितरण समारोह में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेट ट्राफी में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन करने वाले सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के छात्र साकेत कुमार सिंह को पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी द्वारा शुभकामना संदेश के तौर पर भेजे गए अॉटोग्राफयुक्त बैट प्रदान कर सम्मानित किया. इससे पूर्व जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त का तथा उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघानिया ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सहाय का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें : वाह">https://lagatar.in/wow-engineering-less-rain-water-enters-the-drain-more-rain-water-enters-the-houses/">वाह

रे इंजीनियरिंग : नाली में कम, घरों में ज्यादा घुसता है बारिश का पानी
पुरस्कार वितरण समारोह में मंच का संचालन जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार, संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक सचिव शाहिद अख्तर, राँची से आए जे एस सी ए के आजीवन सदस्य संजय पांडे एवं विनय कुमार कर्ण, जमशेदपुर से आए बीसीसीआई पैनल के स्कोरर परमवीर सिंह एवं वीडियो एनालिस्ट अभिषेक, पूर्व रणजी खिलाड़ी मधुसूदन तंतुबाई के अलावे काफी संख्या में स्कूली बच्चे तथा उनके माता-पिता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp