Search

चाईबासा : पान तांती स्वांसी कल्याण समिति ने बाबूलाल मरांडी से की भेंट

Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी से परिसदन में मुलाकात की. इस अवसर पर समिति की ओर से पान तांती जाति समस्या के बारे में जानकारी देते हुए एक मांग पत्र सौंपा गया. इस पर बाबूलाल मरांडी ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. इसके पूर्व समिति द्वारा बासा टोंटो में एक बैठक भी की गई. बैठक में जाति विसंगति को लेकर मुख्यमंत्री से पत्राचार अभियान करने का निर्णय लिया गया. इसमें हर जगह से स्वाजाति बन्धुगण झारखंड के मुख्यमंत्री को तांती कहे जाने वाले पान जाति को अनुसूचित जाति का लाभ देने की मांग करेगें. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिलाअध्यक्ष निर्मल बागती, राहुल दास, मोहन केशरी , नगर अध्यक्ष बिकाश कुमार केशरी, रंजित दास, शैलेंद्र पान, मुन्ना दास, शंकर पान, दुर्योधन पान, जिला अध्यक्ष सुनील मल्लिक, विश्वनाथ दास और सुभाष पान आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-babas-palki-yatra-started-during-sai-mahotsav-people-welcomed/">जमशेदपुर

: साईं महोत्सव निकली बाबा की पालकी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//