Chaibasa (Sukesh Kumar) : मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम के पहल पर मसकल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय चार दिवसीय समर कैंप का समापन मंगलवार को हो गया. कैंप के अंतिम दिन डांस गुरु नारंगा देवगम द्वारा नृत्य सिखाया गया. बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ नृत्य में भाग लिया. पूरे कैंप के दौरान बच्चों ने हस्तलिपि, चित्रकला, स्पोकन इंग्लिश, नाटक के साथ गतिविधि आधारित मनोरंजक गीतों का आनंद लिया. इसमें शिक्षक अरुण प्रसाद, चित्रकार विश्वनाथ लकड़ा, मंगल सिंह मुंडा, नाट्य कलाकार प्रकाश कुमार गुप्ता, स्पोकन इंग्लिश शिक्षक सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, एस्पायर संस्था के विकास नाग, खुशमती सावैयां, जेमंती सिधू, होलिका देवगम और सोनिया सामड ने महती भूमिका निभाई. कैंप में उल्लेखनीय भागीदारी एवं सहयोगी की भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को मुख्य अतिथि ब्लडमैन लालू कुजूर और मुखिया जुलियाना देवगम के हाथों प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-chhabil-organized-on-the-martyrdom-day-of-guru-arjun-dev/">नोवामुंडी
: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील का आयोजन
: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील का आयोजन
: स्कूटी से गिरकर चार घायल, दो गंभीर, सीएचसी में इलाजरत [wpse_comments_template]
: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील का आयोजन
सभी को किया गया सम्मानित
मौके पर कुजूर ने कहा कि गर्मी छुट्टी के बाद भी बच्चों को शैक्षणिक परिवेश मुहैया कराना काफी सराहनीय है. समर कैंप के माध्यम से बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति की क्षमता खुलकर सामने रखने का अवसर मिलता है. प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा समर कैंप में सिखाया गया ``अंधविश्वास`` नामक नाटक का बच्चे बच्चियों ने सफल मंचन किया. वहीं बच्चियों ने डांस गुरु नारंगा देवगम के सिखाए नृत्य का मनोरंजक प्रस्तुति दी. समर कैंप में बच्चे,बच्चियों को विभिन्न जानकारियां देने वाले शिक्षकों, कलाकारों एवं वोलंटियर्स को सम्मानित किया गया है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-chhabil-organized-on-the-martyrdom-day-of-guru-arjun-dev/">नोवामुंडी: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील का आयोजन
इनका रहा योगदान
कैंप के सफल आयोजन में मसकल फाउंडेशन के संरक्षक कृष्णा देवगम, रांधो देवगम, अध्यक्ष सुरजा देवगम, शिक्षक विमल किशोर बोयपाई, अभय देवगम, तुराम देवगम, राउतु सिंकू, राजेश देवगम समेत पंसस मंजू देवगम वार्ड सदस्य सविता देवगम आदि का बहुमूल्य योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-four-injured-after-falling-from-scooty-two-serious-treated-in-chc/">मनोहरपुर: स्कूटी से गिरकर चार घायल, दो गंभीर, सीएचसी में इलाजरत [wpse_comments_template]
Leave a Comment