Search

चाईबासा : पनसुवां डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए : गीता कोड़ा

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिले के ऐतिहासिक ऐसे कई पर्यटन स्थल है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है. सोनुवा का पनसुवां डैम एक ऐसा ही दर्शनीय खूबसूरत स्थल है, जो सैलानियों को अपनी ओर खींच लाता है. तीनों ओर से पोड़ाहाट की हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा डैम प्रकृति की गोद में बसा हुआ नजर आता है. सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने सोनुवा प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम बांसकाटा में अवस्थित पनसुवां डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी को पत्र लिखा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-partys-meeting-is-not-the-answer-to-bjps-function/">चांडिल

: भाजपा के समारोह का जबाव तो नहीं आजसू पार्टी का मिलन समारोह
लिखे पत्र को सोमवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर सौंपा है. सांसद गीता कोड़ा ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जलाशय के पास समुदायिक शौचालय, शेड, स्नान घाट का निर्माण एवं विधुत व्यवस्था हेतू पहल किए जाने की नितांत आवश्यकता है. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , महासचिव त्रिशानु राय , सचिव सन्नी लुगुन , प्रखंड अध्यक्ष ईस्माईल सिंह दास , सिकुर गोप , सुख सिंह गंजू , विघ्नो राज दास , ब्रज मोहन देवगम आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-kolkata-defeated-sarjam-bagan-sijua-by-one-goal-and-captured-the-title/">पाकुड़

: कोलकाता ने सारजम बागान सिजुआ को एक गोल से हरा खिताब पर जमाया कब्जा

दिकुबलकांड में महिलाओं से अभद्रता व मारपीट मामले में बैठक

  • ग्रामीणों ने डीसी से शिकायत करने का लिया निर्णय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-Dikubal-Kand.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के दिकू बलकांड गांव में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में महिलाओं से दुर्व्यवहार व मारपीट मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. रविवार को घटना की लिखित शिकायत चाईबासा स्थित एससी/एसटी थाने सदर में करने के बाद सोमवार को भुईयां समाज के लोगों ने दिकुबलकांड में घटना के विरोध में बैठक की और घटना की निंदा की. बैठक में भोंडा, गुड़गांव, तिरिलपी, सरडिया, ठेंगरा तथा लखीमपोसीदीकु बलकांड आदि गांवों के लोग थे. बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखंड भुईयां समाज के जिलाध्यक्ष महावीर नायक ने की. महावीर ने कहा कि 17 फरवरी को समाज की महिलाओं व बुजुर्गोंं के साथ जो अभद्रता तथा मारपीट की घटना हुई थी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-annual-festival-of-shri-vaishnav-durga-temple-will-begin-with-kalash-yatra/">लातेहार

: कलश यात्रा के साथ शुरू होगा श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव
वह न केवल निंदनीय है बल्कि दंडनीय भी है. जिस तरह से समाज की महिलाओं व माताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी व अपशब्द कहे गये वो क्षमा योग्य नहीं है. इस घटना से भुईयां समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये. बैठक में इस मामले की उपायुक्त से भी शिकायत करने का फैसला लिया गया. महिलाओं ने कहा कि मारपीट तथा अभद्र व्यवहार की इस घटना के बाद उनमें असुरक्षा का डर समा गया है. कहीं भी फिर से हमले हो सकते हैं. इसलिये पुलिस को भी इसपर अविलंब कार्रवाई करनी चाहिये. मालूम हो कि बीते शनिवार को दिकु बलकांड में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में कथित रूप से महिलाओं के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया गया था. रविवार को इसकी लिखित शिकायत एससी एससी थाना चाईबासा सदर में की गयी है. बैठक में ग्रामीण मुंडा वनमाली नायक, हरीश चंद्र नायक, दिलीफ नायक, कीर्तन नायक, अजीत नायक, द्रोपदी देवी, अनुसुईया नायक, फूलेश्वरी देवी, संजू नायक, पार्वती नायक, सुभाष नायक, सूरज नायक समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/state-government-is-giving-three-room-permanent-houses-to-the-poor-champai/">राज्य

सरकार गरीबों को दे रही तीन कमरों का पक्का मकान : चंपाई

जेई अभिलेष कुमार के खिलाफ पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा

[caption id="attachment_849084" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/EX-MLA-MANGAL-SINGH-BOBONGA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा.[/caption] Kiriburu (Shailesh Singh) : ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चाईबासा में फैला हुआ है भारी भ्रष्टाचार. यहां बिना जेई को तीन फीसदी कमिशन दिए बिल नहीं बनाया जाता है. चाहे वो जिला स्तर की योजना हो या केंद्रीय/राज्य की योजना हो. उक्त आरोप झारखंड भ्रष्टचार उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद एवं पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने लगाया है. उन्होंने कहा कि चाईबासा प्रमंडल के कनीय अभियंता अभिलेष कुमार विगत तीन वर्षो में पचास करोड़ तक की सड़क निर्माण कार्य में विपत्र बना कर संवेदकों को भुगतान करा कर तीन फीसदी कमिशन वसूल लिए हैं. इसे भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhis-decision-is-harmful-for-congress/">सोनिया

गांधी का फैसला, कांग्रेस के लिए नुकसानदेह
[caption id="attachment_849085" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-JE-Abhilesh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जेई अभिलेष.[/caption] अभिलेष कुमार के कुछ ऐसे विशेष प्रिय संवेदक भी हैं, जो बिल भुगतान पर चार पहिया वाहन, फ्लैट, जमीन तक गिफ्ट के रूप में देने की चर्चा है. जिसकी जांच होनी बाकी है. उन्होंने कहा कि श्री कुमार कमिशन की कमाई से अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी चल-अचल सम्पत्ति खरीदे जाने की अप्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच कराने के लिए राज्यपाल से मांग की जायेगी. जिस तरह ग्रामीण कार्य विभाग के माफिया अभियंता बिरेंद्र राम का कहानी है, उसी तरह छोटा अभिलेष कुमार की कहानी मिलती जुलती है. ऐसा लगता है कि निकट समय में चाईबासा कार्य प्रमंडल में ईडी की जांच होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. संवेदकों से अब तक वसूली गई करोड़ों की कमीशन को कहां इन्वेस्ट किया जा रहा है. यह सब जांच एजेंसी पता लगा लेगी. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-kolkata-defeated-sarjam-bagan-sijua-by-one-goal-and-captured-the-title/">पाकुड़

: कोलकाता ने सारजम बागान सिजुआ को एक गोल से हरा खिताब पर जमाया कब्जा
जिस तरह ईडी के द्वारा बीरेंद्र राम की अवैध संपत्ति का पता लगा लिया गया. उन्होंने कहा कि कार्यालय में अभिलेष की चलती का यह आलम है कि संवेदक को बिल के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता है, कार्यपालक अभियंता की भी वह नहीं सुनते हैं. श्री कुमार द्वारा विभाग में योजना की स्वीकृति कराने और टेंडर मैनेज करने में बड़ी भूमिका निभाने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हो रही है.श्री कुमार के विरुद्ध जिला स्तर के तीन संवेदक कमिशन दिए जाने की बात जांच एजेंसी के समक्ष बोलने की तैयारी में हैं. राज्य स्तर के एक संवेदक भी नाम नहीं बताने के शर्त पर कमिशन देने की बात की पुष्टि करने को तैयार हैं. विदित हो कि कोल्हान विकास मंच के द्वारा भी अभिलेष के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp