Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के विद्यार्थियों को 50 रुपए में कागज का दिया जा रहा पहचान पत्र

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी के विद्यार्थियों को अच्छी क्वालिटी का पहचान पत्र (आईडी कार्ड) नहीं दिया जा रहा है. इससे छात्र आक्रोशित हैं. पीजी विभाग के कार्यालय से आईडी कार्ड का वितरण शुरू हो गया है. आईडी कार्ड सामान्य पतले पेज पर प्रिंट निकाल कर दिया जा रहा है. इससे विद्यार्थियों में नाराजगी है. विद्यार्थियों के मुताबिक विश्वविद्यालय आईडी कार्ड के नाम पर 50 रुपये शुल्क लेता है, लेकिन अच्छी क्वालिटी का आईडी कार्ड नहीं दे रहा. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-chetan-anand-son-of-bahubali-anand-mohan-will-get-married-on-may-4/">पटना

: बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की 4 मई को होगी शादी

विश्वविद्यालय के लिए बनेगा आमदनी का जरिया

छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहा कि 50 रुपये में बेहतर आईडी कार्ड उपलब्ध हो जाएगा. लेकिन विश्वविद्यालय की मंशा सही नहीं है. सामान्य पेपर पर प्रिंट निकाल कर आईडी कार्ड का वितरण किया जा रहा है. इसे लेकर छात्र उग्र आंदोनल करेंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की होगी. कागज का आईडी कार्ड जल्द खराब हो जाएगा या फट जाएगा, तो विद्यार्थियों को दोबारा आईडी कार्ड बनवाने के लिए शुल्क जमा करना पड़ेगा. इससे विश्वविद्यालय को आमदनी होगी. इसे आमदनी का जरिया बनाने के लिए ही विश्वविद्यालय कागज का आईडी कार्ड बनाकर दे रहा है. इस संबंध में कोल्हान विवि के प्रवक्ता ने कहा कि यदि आईडी कार्ड गुम हो गया या किसी और वजह से खराब हो गया तो प्रक्रिया के तहत निर्धारित शुल्क देकर विद्यार्थी को नया आईडी कार्ड बनवाना होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही