Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के बंगला विभाग में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के बंगला विभाग में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें अभिभावकों को बताया गया कि अपने बच्चों की निगरानी समय-समय पर करते रहे. एचओडी डॉ तपन कुमार ने कहा कि कई अभिभावक ऐसे होते हैं जो बच्चों की निगरानी नहीं कर पाते हैं, जो एक लापरवाही ही है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि वे नियमित रूप से कक्षाएं करें. बांग्ला विभाग को आगे बढ़ाने का काम विद्यार्थी ही कर सकते है. ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बांग्ला भाषा का प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी बंगला भाषा में रुचि दिखाते हुए पढ़ाई शुरू करें. किताबों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होती है, इसे अभिभावक हमेशा गंभीरता से लें ताकि पढ़ाई में किसी तरह का बाधा उत्पन्न ना हो पाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-various-schools-showed-talent-in-the-science-fair/">चाईबासा

: विज्ञान मेले में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

प्राइमरी स्कूल में बंगला भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग

एचओडी ने बांग्ला भाषा को सदियों पुरानी भाषा बताते हुए कहा कि इस भाषा से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ पहुंचे इसे लेकर साहित्यकारों को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए. भाषा में रुचि रखने वाले लोग भी इसमें शामिल हो सकते. ताकि सरकार इसे गंभीरता से लेकर प्राइमरी स्कूल में अनिवार्य रूप से बंगला भाषा की पढ़ाई शुरू करें. बैठक में मुख्य रूप से अभिभावक में मुकुंद प्रमाणिक, बापूदेव महतो, साबू महतो, बिपिन बिहारी टूडू, ललित किशोर महतो के अलावा विद्यार्थियों में प्रशांत महतो, सुजीत कुमार महतो, चंदना बेसरा, संगीता मंडल, शांति तेवारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही