Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित रीता सवैयां के माता-पिता सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : चीन में होनेवाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिये क्वालिफाई करनेवाली तीरंदाज रीता सवैयां के माता-पिता को स्थानीय थाना की ओर से मंगलवार को सम्मानित किया गया है. तांतनगर ओपी ने रीता के पिता सुशील सवैयां तथा मां सीनी कुई को थाना परिसर में सम्मानित किया. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने दोनों को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ के साथ मिठाई खिलाकर बधाई दी. ओपी प्रभारी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत है तो बस उसकी प्रतिभा को निखारने एवं सहयोग करने की. ग्रामीण इलाके से निकल चीन के वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिये क्वालिफाई करना गर्व की बात है. वहीं रीता सवैयां के माता-पिता ने कहा कि हमें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है. यही आशा है कि बेटी विदेशी धरती पर पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेगी. मालूम हो कि रीता सवैयां तांतनगर ओपी क्षेत्र के छोटा कोयता गांव की रहनेवाली है. फिलहाल वह हरियाणा के सोनीपत नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीरंदाजी की कड़ी ट्रेनिंग ले रही है. वहीं, पंजाब के भटिंडा में गुरूकाशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई भी कर है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-president-honored-deputy-commissioner-additional-deputy-commissioner-land-acquisition-officer-in-new-delhi/">चाईबासा

: नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने उपायुक्त, अपर उपायुक्त, भू-अर्जन पदाधिकारी को किया सम्मानित

तीरंदाजी में उर्वरा साबित हो रहा तांतनगर

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिये रीता सवैयां का चयन पिछले माह भुवनेश्वर में आयोजित चयन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चीन के चेंगदू शहर में होगा, जिसमें पूरी दुनिया के तीरंदाज भाग लेंगे. रीता ने तीरंदाजी की शुरुआत पश्चिमी सिंहभूम के सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र से की थी. मुख्य प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकु ने उन्हें प्रशिक्षित किया था. गौरतलब है कि तीरंदाजी में तांतनगर प्रखंड उर्वरा साबित हो रहा है. इसी प्रखंड की प्रतिभाशालि तीरंदाज कोमालिका बारी तथा दीप्ति बोदरा भी आती है. कोमालिका बारी दो बार जूनियर वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन रही हैं. वहीं दीप्ति बोदरा भी राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी है. मौके पर जिला परिषद सदस्य जवाहर बोयपाई, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर सिंह सवैयां तथा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही