Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पतंजलि वर्ग बना विजेता

Chaibasa(Sukesh Kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग की ओर से शनिवार को संस्कृत विभाग में ‘संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नातकोत्तर संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना सिन्हा ने की. कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर दानगी सोरेन ने बताया कि संस्कृत विभाग के चयनित विद्यार्थियों को पाणिनि, कात्यायन और पतंजलि वर्ग में वर्गीकृत कर उसमें सामान्य संस्कृत ज्ञान की प्रतियोगिता कराई गई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapping-of-a-girl-student-who-went-to-school-in-mango/">जमशेदपुर:

मानगो में स्कूल गयी छात्रा का अपहरण

पाणिनि वर्ग दूसरे व कात्यायन तीसरे स्थान

  [caption id="attachment_340794" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/25jun11a.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी.[/caption] प्रतियोगिता पांच चक्र में संपन्न हुई. प्रथम चक्र में वेद द्वितीय चक्र में व्याकरण तृतीय में दर्शन चतुर्थ में भाषा विज्ञान और पंचम चक्र में छंद से प्रत्येक वर्गो से पांच पांच प्रश्न पूछे गए. पतंजलि वर्ग 25 में से 23 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर आए. जबकि पाणिनि वर्ग 20 अंकों के साथ द्वितीय एवं कात्यायन वर्ग 15 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे.

यह थे निर्णायक व संचालक

[caption id="attachment_340795" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/25jun11b.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> पुरस्‍कृत विजेताओं के साथ अ‍तिथि, प्रतियोगिता के निर्णायक व संचालक.[/caption] निर्णायक की भूमिका में स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ दीपांजय श्रीवास्तव और प्रो पास्कल बैक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर दानगी सोरेन एवं अतिथि शिक्षिका मनीषा बोदरा ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ सिन्हा ने किया. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-review-of-kisan-credit-card-scheme-dc-said-banks-should-not-reject-unnecessary-applications/">रांची

: किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा, डीसी ने कहा- अनावश्‍यक आवेदन रिजेक्‍ट न करें बैंक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही