Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतनमान होगा निर्धारित

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के वैसे शिक्षकेतर कर्मचारी जिनका वेतनमान अब तक निर्धारित नहीं था उनका वेतनमान निर्धारित कर सिंडिकेट ने एचआरडी को प्रस्ताव भेज दिया गया है. इस बार लगभग 20 से अधिक कर्मचारियों का वेतन निर्धारित कर लिया जाएगा. इसमें से कुछ कर्मचारियों का निधन तक हो चुका है. जबकि कई कर्मचारी रिटायर्ड हो चुके हैं. रिटायर्ड कर्मचारियों को एरियर जोड़कर भुगतान किया जाएगा. विश्वविद्यालय की तरफ से पिछले कई वर्षों से सातवां वेतनमान आरंभ करने को लेकर प्रयास किया जा रहा था. लेकिन कागजी प्रक्रिया सही नहीं होने के कारण मामला लंबित था. लंबे समय के बाद अब कर्मचारियों का छठवां व सातवां वेतनमान निर्धारित कर एचआरडी को भेज दिया गया है. अब इन शिक्षकेतर कर्मचारियों को नए वेतनमान के आधार पर भुगतान होगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jgom-beat-chasnala-by-34-runs-in-t-20-triangular-cricket-tournament/">किरीबुरू

: टी-20 ट्राइंगुलर क्रिकेट टूर्नामेंट में जेजीओएम ने चासनाला को 34 रनों से हराया

वेतन निर्धारण के लिए जल्द मिलेगी स्वीकृति

मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में 40 से अधिक कर्मचारी वैसे है जिन्हें सातवां वेतनमान नहीं मिल रहा है. लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद भी काम नहीं हो रहा है. इसके कारण कई कर्मचारियों में नाराजगी है. वैसे शिक्षकेतर कर्मचारी जिनका वेतनमान निर्धारित होगा उन्होंने अब राहत की सांस ली है. हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी नहीं हो जाती है तब तक मामला लंबित है. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि अन्य कुछ कर्मचारियों का भी वेतन निर्धारण संबंधित प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही सभी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की स्वीकृति दे दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही