Search

 
 
 

चाईबासा : बकरीद को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

 
Chaibasa : सदर थाना परिसर में गुरूवार को घूरती रथ यात्रा एवं बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. अनुमंडल पदाधिकारी शशिद्र बड़ाईक की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी शशिद्र बड़ाईक ने कहा कि सभी को मिलजुल कर इस पर्व को मनाना चाहिए. किसी के भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसका ख्याल रखना चाहिए. एसडीपीओ दिलीप खलखो ने कहा कि जिस प्रकार पिछले सभी पर्व शांति पूर्वक मनाए गए. उसी प्रकार रथ एवं बकरीद भी मनाई जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा:">https://lagatar.in/chaibasa-sadar-sub-divisional-police-officer-honored-women-football-players/">सिमडेगा:

अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, कई योजनाओं का शिलान्यास
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-baithak-2-1.jpeg"

alt="" width="465" height="310" /> किसी तरह के भड़काऊ मैसेज को फॉरवर्ड ना करें. अगर कोई करते हुए पकड़ा जाए तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन हमेशा आपके साथ हैं. हम मिलजुल कर भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाए. बैठक में अंचल पदाधिकारी ने कहा कि हम सभी बुद्धिजीवी हैं. किसी के बहकावे में ना आएं और शांति पूर्वक इन सभी त्योहारों को साथ मिलकर मनाएं. बैठक में सदर थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी, बिजली विभाग के जेई, नगरपालिका के सिटी मैनेजर के साथ-साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के मधुसूदन अग्रवाल, राजकुमार रजक, एजाज खान, वकील खान, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद हमीद, दुर्गेश खत्री, विवेक शर्मा, त्रिशानु रॉय, छोटू, समीर के साथ कई बुद्धिजीवीगण मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही