Search

 
 
 

चाईबासा : टोंटो पंचायत में मुखिया की पहल पर पेंशन शिविर का हुआ आयोजन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी के पहल पर पंचायत भवन में बुधवार को पेंशन शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विधवा, वृद्धा, दिव्यांग, एकल महिला जिसकी उम्र 45 वर्ष से अधिक हो ऐसी श्रेणी के लगभग दो सौ से अधिक लोगों को संबंधित लाभ से जोड़ा गया और उनके फार्म भरवाये गये. इसे भी पढ़ें : खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-anoop-singhdev-meets-banna-gupta-demands-for-early-completion-of-hospital-construction-in-amda/">खरसावां:

बन्ना गुप्ता से मिले अनूप सिंहदेव,  आमदा में अस्पताल का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग
मुखिया दीपिका लागुरी ने बताया कि भरवाये गये फार्म को संबंधित विभागों को भेजा जायेगा और प्रखंड प्रशासन के सहयोग से सभी को लाभ दिलाने का प्रयास होगा. उन्होंने बताया कि यह प्रखंड चारों ओर से घिरा होने की वजह से यहां पर आय के साधन कम है. ऐसे में जो असहाय हैं उन्हे योजनाओं का लाभ मिलने से उनका भी जीविकोपार्जन संभव हो सकेगा. मुखिया ने इस आयोजन में सहयोग देने के लिये पंचायत के सभी युवा व युवतियों के प्रतिआभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही