Search

 
 
 

चाईबासा : पेंशनर समाज ने समस्याओं को लेकर पीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य पेंशनर समाज की अनुशंगी इकाई जिला पेंशनर समाज के लोगों ने पेंशनर समाज के भवन के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. अपनी मांगों को लेकर पीएम के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में समाज के द्वारा कहा गया है कि पेंशनर समाज के लोग जिन्होंने अपने जीवन काल में 3 से 4 दशकों तक राज्य कर्मचारी के रूप में सेवा की ये सभी अपने बिगड़ते स्वास्थ्य तथा आर्थिक रूप से अनेक कठिनाईयों का सामना कर रहे है. अधिक उम्र होने के कारण सारे पेंशनर समाज से जुड़े लोग कोई न कोई बीमारियों से ग्रसित है और मासिक पेंशन से ही अपने बीमारियों का इलाज कराते हैं. समाज के लोगों ने नई पेंशन स्किम की जगह पर पुराने पेंशन स्किम को बनाये रखने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : कोलेबिरा">https://lagatar.in/kolebira-on-the-occasion-of-easter-sunday-special-mass-worship-is-organized-in-the-church-houses/">कोलेबिरा

: ईस्टर संडे के अवसर पर गिरजा घरों में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही