Search

 
 
 

चाईबासा : धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा और झाड़ू की लोग कर रहे खरीदारी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : धनतेरस के मौके पर खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. वहीं, धनतेरस को लेकर बाजार में हर तरफ सड़क किनारे व अस्थाई तौर पर दुकानदारों ने अपना दुकान लगाया है. ग्राहक भी बाजार की स्थाई दुकानों को छोड़कर सड़क किनारे की दुकानों से ज्यादा खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. बाजारों में ज्यादातर लोग भगवान गणेश व लक्ष्मी की प्रतिमा व झाड़ू की खरीदारी कर रहे हैं. मान्यता के अनुसार धनतेरस पर झाड़ू की खरीदारी को शुभ माना जाता है. इसलिए अधिकांश लोगों ने इसकी खरीदारी की. वहीं, फूल झाड़ू की अपेक्षा कुछ सस्ता होने के कारण खजूर के झाड़ू की लोग विशेष रूप से खरीदारी कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-welcomed-the-health-minister-after-the-return-of-the-holding-tax-and-rent-hike-of-sairat-shop/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स व सैरात दुकान की रेंट बढ़ोतरी वापस होने पर स्वास्थ्य मंत्री का लोगों ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही