Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नाली निर्माण में गड़बड़ी पर भड़के लोग, आक्रोशित लोगों ने काम रुकवाया

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Sinha) : नगर परिषद द्वारा बड़ी बाजार स्थित हिंद चौक से तेलेंगाखुरी उरांव आखड़ा तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है. गुरुवार को इस निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने संवेदक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अच्छी खासी नाली को भी तोड़ कर बेतरतीब नाली निर्माण कराये जाने से लोग भड़क उठे और काम को रोक कर दुरुस्त कर काम करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-upgraded-middle-school-building-dilapidated-in-bahda-fear-of-accident/">किरीबुरू

: बहदा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भवन जर्जर, दुर्घटना की आशंका
लोगों का आरोप था कि नाली के निचले हिस्से में बहती नाली पर ढलाई कर ऊपर स्लैब डाला जा रहा है. निचले हिस्से में सिर्फ गिट्टी ही दिखाई दे रहा है. सीमेंट पानी में ही बह गया. इससे आक्रोशित लोगों ने काम रुकवा दिया और फिर से नाली निर्माण कार्य दुरुस्त करने की मांग की. इस संबंध में काग्रेस नेता त्रिसानु राय ने कहा कि स्थानीय लोगों का विरोध स्वभाविक है. मामलें पर खुद नप के कार्यपालक पदाधिकारी को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए ताकि ऐसी गलती की पुर्नवृति न हो. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही