Search

 
 
 

चाईबासा : लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की दी बधाई, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

 
Chaibasa :  ईद उल अजहा के मौके पर शहर में विभिन्न मस्जिदों तथा ईदगाह में नमाज पढ़ी गई. उसके बाद लोग एक दूसरे के गले मिले. बकरीद की नमाज सदर बाजार की मस्जिद आसरा मस्जिद, जामा मस्जिद तथा ईदगाह मैदान में अता की गई.  नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे के गले मिले और बधाईयां दी. इस मौके पर पर्याप्त संख्या में हर मस्जिदों के पास पुलिस सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में जवानों को तैनात किया गया था. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bdo-informed-the-public-representatives-about-the-schemes/">चांडिल

: बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की दी जानकारी

बड़ी संख्या में जवान भी तैनात थे

  [caption id="attachment_353562" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/NAMAJ1.jpg"

alt="" width="600" height="352" /> ईदगाह मैदान के पास तैनात सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित सदर थाना तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी.[/caption] जबकि ईदगाह  मैदान के पास स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको, सीओ सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक सहित बड़ी संख्या में जवान भी तैनात थे. ईदगाह मैदान के पास ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही थी. ईदगाह मैदान में बुजुर्गों के नमाज अदा करने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी .इस नमाज में समुदाय के सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही