Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बांग्ला नव वर्ष पर बंगाली समुदाय के लोगों ने निकाली प्रभात फेरी

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बांग्ला नववर्ष पर बंगाली समुदाय के लोगों ने ने प्रभात फेरी निकाली . प्रभात फेरी में समुदाय की महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हुए.प्रभात फेरी में मृदंग और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गीतों को गाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया गया और एक दूसरे को शुभो नोबो बोरसो बोलकर और गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई. मौके पर बच्चों ने समुदाय के महान विभूतियों के प्रतिरूप की प्रस्तुति की. महिलाएं पारंपरिक लिबास में भक्ति संगीत गाते हुए इस प्रभातफेरी में शामिल हुई. उल्लेखनीय है कि समुदाय के लोग इस अवसर पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते है. जबकि कृषक समुदाय के लोग अच्छी वर्षा के लिए बादलों की पूजा करते हैं.
[caption id="attachment_609010" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PRABHAT-FERI-3-300x208.jpg"

alt="" width="300" height="208" /> प्रभात फेरी निकालते हुए.[/caption]
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-new-police-station-building-will-be-inaugurated-on-april-23/">आदित्यपुर

: 23 अप्रैल को नए थाना भवन का होगा उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही