Search

 
 
 

चाईबासा : सौर उर्जा की ओर आकर्षित हो रहे ग्रामीण क्षेत्र के लोग

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : गैर परंपरागत ऊर्जा का स्रोत है सोलर एनर्जी, जो अभी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए, खासकर वैसे क्षेत्र जहां अभी तक बिजली की पहुंच नहीं पाई  है उन क्षेत्रों के लिए यह ऊर्जा का बहुत बड़ा आधार है. ग्रामीण अपने उपयोग के अनुसार बाजारों से या सरकार के द्वारा अनुदानित मूल्य पर मिलने वाले सोलर प्लेटों का इस्तेमाल घर में लाइट जलाने के लिए करते हैं. कुछ समय पहले तक गरीब तबके के लोग ढिबरी से अपने घर को रोशन किया करते थे. परंतु अब किरासन तेल के दाम अधिक होने तथा बाजारों में उपलब्ध नहीं रहने के कारण लोगों का झुकाव सौर ऊर्जा पर ज्यादा बढ़ा है. मंगलवार को लगने वाले मंगला हाट से इन सोलर लाइटों की बिक्री खूब हो रही है. ग्रामीण इसकी खरीदारी करते हैं ताकि उनका भी घर विद्युत की रोशनी से रोशन रहे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-pagoda-resounded-with-the-cheers-of-bolbam/">मनोहरपुर

: बोलबम के जयकारे से गुंजायमान हुआ शिवालय

सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक हो रहे लोग

मंगला हाट में मझारी प्रखंड के चीटी मीटी पंचायत के एक सुदूरवर्ती गांव से आए एक दंपती ने बताया कि उनके गांव में अभी तक बिजली नहीं पहुंच बन पाई है. इस कारण वे लोग सोलर लाइट की खरीदारी करने पहुंचे हैं. दंपति ने इस ऊर्जा की उपयोगिता को भी बताया जो दर्शाता है कि आज आमजन भी सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक हुए है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही