Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. चाहे तीरंदाजी हो या फुटबॉल प्रतियोगिता यहां के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उन्हीं प्रतिभाओं में से एक है खुशबू. खुशबू मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी प्रखंड की रहने वाली है. उसका जन्म अत्यंत गरीब परिवार में हुआ है. परिवार खेती-बाड़ी पर ही निर्भर है. पिता के देहांत हो जाने बाद उसकी मां और दीदी के सहयोग से उसने अपनी पढ़ाई और खेल को जारी रखा. फुटबॉल के प्रति उसका यह लगाव ही था कि गुवाहाटी में अखिल भारतीय अंडर 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 में आंध्रप्रदेश के खिलाफ उसने छह गोल दाग कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. उसके शानदार प्रदर्शन पर उसका चयन टीम इंडिया अंडर-17 महिला टीम में हुआ. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hidayat-khan-and-anda-rao-gang-emerged-in-the-city-in-the-80-90s/">जमशेदपुर
: शहर में 80-90 के दशक में उभरा था हिदायत खान और आंद राव गैंग
: शहर में 80-90 के दशक में उभरा था हिदायत खान और आंद राव गैंग
Leave a Comment