Search

चाईबासा : मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो रहे लोग, सदर अस्पताल में भीड़ बढ़ी

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : इन दिनों मौसमी बीमारी के चपेट में आने से लोग शर्दी, बुखार से पीड़ित हो रहे है. ओपीडी के अलावा एमरजेंसी में भी अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं. जिसमें अधिकांश लोग बुखार, सिर दर्द और कमजोरी से ग्रस्त हो रहे है. इसे लेकर सदर अस्पताल में उचित मात्रा में दवाई उपलब्ध है. सोमवार और मंगलवार को अस्पताल में मरीजों की अधिक भीड़ होती है. गुरुवार 12 बजे तक लगभग ओपीडी में 325 मरीज अपना निबंधन करा चुके थे. इसे भी पढ़ें :‘आदिपुरुष’">https://lagatar.in/adipurush-will-be-released-in-theaters-on-june-16-fans-are-waiting-for-the-release-of-the-film-after-watching-the-trailer/">‘आदिपुरुष’

16 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज का कर रहे इंतजार
सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉ.खालीद अंजुम ने बताया कि इस समय अधिक रोगी गर्मी के कारण सिर दर्द, बुखार और कमजोरी से पीड़ित हैं. उन्होंने कहा कि गर्मी के समय अधिक पानी शर्बत और ठंडा पदार्थ का सेवन कराना चाहिए, पूरे शरीर को ढ़क के रखना चाहिए. खाली पेट में लू लगने का खतरा बना रहता है, इस लिए घर से निकते वक्त भरपेट खाना खा कर बाहर निकले. सभी बीमारियों की दवा सदर अस्पताल में उपलब्ध है. बुखार,सिरदर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. इसे भी पढ़ें :पांच">https://lagatar.in/e-invoicing-mandatory-from-august-1-for-companies-with-annual-turnover-of-more-than-five-crores/">पांच

करोड़ से अधिक सालाना टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए एक अगस्त से ई-चालान अनिवार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp